MP: MLA जयवर्धन सिंह की सादगी, गांव की चौपाल और चाय पर चर्चा

राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का अंदाज देखने को मिला, विधायक जयवर्धन सिंह ने चाय पर चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया, जयवर्धन सिंह के ये सादगी हर किसी को भा गई।
कांग्रेस के यूथ आइकॉन और फायरब्रांड विधायक जयवर्धन सिंह का जुदा अंदाज देखने को मिला है। गुना जिले के पीपलखेड़ी गांव में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने गांव की चौपाल पर सादगीभरे अंदाज में जनता से संवाद किया,जयवर्धन सिंह ने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर चाय पर चर्चा की और ग्रामीणों की समस्याएं जानी।
जयवर्धन सिंह ने इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनता से सुझाव लिए और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। जयवर्धन सिंह के इस जनसंपर्क अभियान को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
कुल मिलाकर एमपी की सियासत में अपने पिता दिग्विजय सिंह की राह पर चल रहे जयवर्धन सिंह अब अपने सादगीभरे मिजाज से सियासी नब्ज पकड़कर जनता के दिलों में जगह बना रहे है।