एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर हंगामा, बयान से आहत होकर किया प्रदर्शन

इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आवास के बाहर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले एक महिला और एक पुरुष धरने पर बैठ गए। दोनों ने मंत्री के एक बयान से आहत होने का दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और दोनों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मंत्री के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

सुबह से सोशल मीडिया पर एक बड़े प्रदर्शन की चर्चा तेज थी। इसी बीच इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले प्रहलाद और संगीता पांडे मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

दोनों का कहना था कि, वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयान से आहत हैं और उसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और दोनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वहां से हटाया। इस दौरान मंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए।

पुलिस ने आवास के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक भी पहुंच गए। नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। कुल मिलाकर कैलाश विजयवर्गीय के आवास के बाहर हुए इस प्रदर्शन ने इंदौर की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button