Indore में NOTA बना नंबर-1, कांग्रेसियों ने केक काटकर उत्साह मनाया

लोकसभा चुनाव में नोटा ने इंदौर में खास रिकॉर्ड बनाया है, जहां नोटा के नम्बर-1 आने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता NOTA के जश्न यानी जन्मदिन के अवसर पर पहुंचे थे।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में NOTA को अच्छे खासे वोट मिलने के बाद अब कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। मप्र कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने बताया है कि, इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर देश में एवं इंदौर में सर्वाधिक नोटा के वोट डलने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप मे केक काटकर मनाया गया, और इस अवसर पर कांग्रेसजनो ने इंदौर की आम जनता के प्रति अपना आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल, जोहर मानपुरवाला, आफताब खान, जगदीश जांबेकर, दीपक छाबड़ा आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।