MP: शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी उपचुनाव को लेकर की भविष्यवाणी, कही ये बात

MP के मामा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूँ , वही शिवराज ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी की है।
एमपी में मामा नाम से पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों झारखंड का चुनाव प्रबंधन कर रहे है , झारखंड के गांव गलियों और नुक्कड़ चौराहे पर शिवराज अपने अंदाज में बीजेपी के लिए माहौल बना रहे है , झारखंड के माहौल में शिवराज इतने घुल मिल गए कि वे अब खुद कहने लगे है कि मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूँ। इतना ही नहीं शिवराज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की गारंटी झूठ का पुलिंदा है
झारखंड के साथ शिवराज एमपी उपचुनाव में भी अपनी सक्रीय भूमिका निभा रहे है , यही वजह है कि बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में प्रचार करने पहुँच जाते है । बुधनी और विजयपुर उपचुनाव को लेकर मोहन सरकार प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। हमने 35 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया। बुधनी और विजयपुर की जनता का भरोसा हमारे साथ है। जनता हमारे लिए भगवान है।
गौरतलब है कि बुधनी उपचुनाव शिवराज की प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है , लिहाजा शिवराज अपने गढ़ को बचाने के लिए समय समय पर बुधनी में दस्तक दे रहे है।