एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: कौन हैं चंद्रशेखर?, जिन्हें BJP ने बनाया संगठन महामंत्री

मध्यप्रदेश BJP संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है, पार्टी ने करीब आठ महीने से खाली चल रहे प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर चंद्रशेखर की नियुक्ति कर दी है। हितानंद शर्मा की संघ में वापसी के आठ महीने बाद एमपी में नियुक्ति हुई है। बीजेपी की ओर से जारी नियुक्तियों की सूची में चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश का प्रदेश महामंत्री संगठन बनाया गया है और उनका संगठनात्मक केंद्र भोपाल रहेगा। अब वे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

मध्य प्रदेश भाजपा को करीब 8 महीने बाद नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) मिल गया है। भाजपा के केंद्रीय संगठन की ओर से जारी नियुक्तियों की सूची में चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। आदेश में उनका केंद्र भोपाल रखा गया है। वे अब प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

चंद्रशेखर मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले हैं और संघ में विभाग प्रचारक के रूप में काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने काशी क्षेत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान काशी क्षेत्र में भी उनकी संगठनात्मक भूमिका रही। इसके बाद उन्हें पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दी गई। सितंबर 2017 में चंद्रशेखर को राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया, जहां उन्होंने करीब छह साल तक काम किया। जनवरी 2024 में राजस्थान से स्थानांतरण के बाद चंद्रशेखर को तेलंगाना भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। अब करीब ढाई साल बाद उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चंद्रशेखर की मध्यप्रदेश में नियुक्ति के साथ भाजपा संगठन को नया संगठन महामंत्री मिल गया है. अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ चंद्रशेखर प्रदेश संगठन के संचालन और समन्वय को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button