एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का मध्यप्रदेश कनेक्शन!, कप्तान सिंह सोलंकी से जुड़े हैं सियासी तार

मध्यप्रदेश बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब की सियासी एंट्री के साथ ही उनके पुराने मध्यप्रदेश कनेक्शन की चर्चा भी तेज हो गई है। कहानी जुड़ती है त्रिपुरा के राजभवन से और मध्यप्रदेश के दिग्गज बीजेपी नेता रहे कप्तान सिंह सोलंकी से। जब बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान कप्तान सिंह सोलंकी वहां राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यानी सत्ता के उस दौर में दोनों ने एक ही राजनीतिक-संवैधानिक व्यवस्था में साथ काम किया। अब सवाल  क्या त्रिपुरा की ये पुरानी केमिस्ट्री मध्यप्रदेश की सियासत में भी कोई नया रंग दिखाएगी?

साल 2018 त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनी और बिप्लब कुमार देब मुख्यमंत्री बने। उसी साल अगस्त में मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह सोलंकी ने त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। यानी एक तरफ मुख्यमंत्री बिप्लब देब, और दूसरी तरफ राजभवन में कप्तान सिंह सोलंकी।

कप्तान सिंह सोलंकी करीब एक साल तक त्रिपुरा के राज्यपाल रहे। इस दौरान बिप्लब कुमार देब मुख्यमंत्री थे। बिप्लब देब ने बाद में खुद कहा था कि उनके कार्यकाल के दौरान पिछले दोनों राज्यपाल तथागत रॉय और कप्तान सिंह सोलंकी त्रिपुरा के विकास में मददगार और सक्रिय रहे। यानी त्रिपुरा का ये दौर अब बिप्लब देब की मध्यप्रदेश में नई जिम्मेदारी के साथ एक बार फिर चर्चा में है। कप्तान सिंह सोलंकी के पुत्र राजेश सिंह सोलंकी से भी गहरे रिश्ते है , इसे लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। 

कहने वाले कह रहे है कि सोलंकी से नज़दीकियों के चलते बीजेपी में नए समीकरण बनेंगे,  अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या त्रिपुरा में साथ काम करने का अनुभव मध्यप्रदेश की बीजेपी राजनीति में भी कोई नई केमिस्ट्री तैयार करेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button