एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore में शिक्षाविद सम्मेलन, उच्च शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात

इंदौर के लालबाग में आयोजित सेवा मेले में शिक्षा मेले में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर कई रोचक तथ्य प्रस्तुत किए। वही उन्होंने राष्टीय शिक्षा निति को लेकर कहा कि एमपी में सबसे तेजी से काम चल रहा है।  

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में उच्च शिक्षा मंत्री ने इंदर सिंह परमार शामिल हुए। यहां उन्होंने शिक्षाविदों से भारतीय परंपराओं और शिक्षा पर चर्चा की। उच्च शिक्षा मंत्री ने इतिहासकारों से सवाल किया भारत का लुटेरा महान कैसे हो सकता है। इतिहास के पन्नों को ठीक करना जरुई है।

मंत्री परमार ने तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा का महत्व बताते हुए इसके वैज्ञानिक और सांस्कृतिक पहलुओं को भी बताया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर घर में तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि तुलसी को सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, और ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए घरों में लगाया जाता है।

मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि राष्ट्रिय शिक्षा निति के क्रियान्वन का काम चल रहा है। वही उन्होंने कहा कि, अगले सत्र से छात्र संघ चुनाव शुरू कर दिए जाएंगे।  इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले में भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने कई रोचक तथ्य बताए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button