MP: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, किसानों को गाय पालने पर हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपये

गौमाता को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है. अब गांव में प्राकृतिक खेती करने वाला किसान अगर एक गाय पालता है, तो सरकार उसे हर महीने एक हजार रुपये देगी. भैरूंदा से मुख्यमंत्री ने गौपालन को प्रोत्साहित करने और दूध उत्पादन बढ़ाने का संदेश दिया है.
मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खेती और गौपालन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई घोषणा की है… भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि गांव में प्राकृतिक खेती करने वाला किसान यदि एक गाय पालता है, तो सरकार उसे हर महीने एक हजार रुपये देगी… सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री ने गौमाता के संरक्षण और दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है… सीएम ने गौशालाओं को लेकर भी सरकार की सहायता का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, सरकार गौशाला में प्रत्येक गाय के लिए 40 रुपये प्रतिदिन का अनुदान दे रही है… यानी गौसेवा और पशुपालन को आर्थिक सहयोग देने की दिशा में सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के इस ऐलान को किसानों के लिए प्राकृतिक खेती और गौपालन को जोड़ने वाली पहल के तौर पर देखा जा रहा है… एक तरफ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात है, तो दूसरी तरफ गाय के पालन के जरिए किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने का प्रयास है।



