एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Bhopal news: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM Shivraj, प्रदेशवासियों को दिया खास संदेश

राजधानी भोपाल में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए, उन्होंने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह जनता का कार्यक्रम बन जाए, इसके लिए 15 अगस्त को हर घर तिरंगा जरूर फहराया जाए। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच प्रण की शपथ लेने का आव्हान किया। तिरंगा झंडा देश भक्ति, विकास और हमारे आत्मसम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता भी की। इस अवसर भी महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा जनप्रतिनिधि, लाड़ली बहनें, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। हम प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी प्रदेशवासी शिक्षित, समृद्ध प्रदेश बनाने का संकल्प लें। आगामी 27 अगस्त को रक्षा बंधन के पूर्व जम्बूरी मैदान, भेल में लाड़ली बहनाओं के साथ संवाद करेंगे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल विलीनीकरण शहीद स्मृतिद्वार पर शहीदों को नमन तथा कन्या पूजन कर तिरंगा यात्रा प्रारंभ की और स्वयं भी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भोपाल की महापौर मालती राय ने तिरंगा पगड़ी पहना कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का समापन कर्फ्यू वाली माता चौराहे पर हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में झंडा वंदन में मशाल प्रज्जवलन और भारत माता का पूजन भी किया। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर आधारित फूलों, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की गई। तिरंगा यात्रा के मार्ग के दोनों तरफ, आवासों तथा प्रतिष्ठानों से नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button