Congress की दूसरी सूची जारी, 88 नामों का किया एलान
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने तीन सीट और प्रत्याशी बदले हैं दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर से शैलेन्द्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटगांव से शेखर चौधरी की जगह मौजूदा विधायक एनपी प्रजापति को टिकट दिया गया है। वहीं इन्दौर विधानसभा 3 से पिंटू जोशी और विधानसभा 5 से सत्यनारायण पटेल को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।
इससे पहले 15 अक्टूबर को कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसमें 96 में से 69 विधायकों को दूसरा मौका दिया गयाबता दें कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन आई थी। पहली सूची में कई सीटों पर विरोध और बगावत के बाद कई दौर की बैठक के बाद यह नाम तय किए गए हैं। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें 69 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पांच विधायकों के टिकट काट दिए थे। पहली सूची में अधिकतर जगह पूर्व प्रत्याशियों को ही मौका दिया गया।