MP: पंचतत्व में विलीन हुई कलावती जटिया, CM ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी का रविवार दोपहर को दिल्ली में निधन हो गया था। देर रात पार्थिव शरीर उज्जैन निवास लाया गया. सोमवार सुबह राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेता अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
उज्जैन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी कलावती जटिया के निधन पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई अन्य मंत्रियों ने डॉ. जटिया के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ सत्यनारायण जटिया की पत्नी कलावती जटिया का दिल्ली में निधन हो गया था। देर रात विमान से पार्थिव देह उज्जैन पहुंचा।
सुबह कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र खटिक, प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, सांसद राकेश सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा, संगठन मंत्री हितानद शर्मा सांसद अनिल फिरोजिया और विनोद जामवाल सहित अन्य नेताओं ने डॉ. जटिया के वेद नगर स्थित निवास पर पहुंचे और जटिया के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अन्तिम संस्कार चक्रतीर्थ पर किया गया।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी का रविवार दोपहर को दिल्ली में निधन हो गया था। देर रात पार्थिव शरीर उज्जैन निवास लाया गया. सोमवार सुबह राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेता अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की है।