MP: मांडू में बिगड़ा ट्रैफिक मैनेजमेंट, निराश लौट रहे पर्यटक

मॉनसून के चलते मौसम सुहाना हो गया है। वही दूसरी ओर पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना लगातार जारी है। लेकिन अव्यवस्था के चलते पर्यटकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा हैं। ताजा मामला मांडू से है, जहां पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें ट्रैफिक अव्यवस्था और जाम के चलते वापस लौटना पड़ रहा हैं। इस अव्यवस्था के चलते कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश में मॉनसून अपने पूरे शबाब पर है, मौसम सुहावना बना हुआ है। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का पहुंचना लाज़मी हैं। मानसून के चलते कई पर्यटक मांडू पहुंच रहे है। पिछले 2 सप्ताह में बड़ी संख्या में लोग मांडू पहुंच रहे है। लेकिन कई जगहों पर पार्किंग और ट्रैफिक की भारी अव्यवस्था के चलते लोगो को घंटो तक जाम का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसके कारण कई पर्यटक निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वही दूसरी ओर कलेक्टर ने इस अव्यवस्था को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।
बता दें की, कुछ दिनों पहले प्रदेश के सीएम भी यहां पहुंचे थे पर उन्हें भी भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा था। वही पर्यटकों को परेशानियों से बचाने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए जिसके चलते एसडीएम,एसडीओपी,तहसीलदार, सीएमओ सहित कई प्रशासनिक अमले ने पर्यटन स्थल का दौरा किया और पार्किंग के लिए रूट प्लान तैयार करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के प्रयास शुरू किए।