BJP के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का टारगेट सेट

BJP प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हए कहा कि, इस हारे हुए बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बनाकर तुष्टिकरण करने वालों को जवाब दिया जाए।
BJP पूरे प्रदेश में 1 सितंबर से सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसे लेकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने संगठन पर्व को लेकर भोपाल जिले की कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान वीडी शर्मा ने भोपाल जिले में सदस्य्ता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की जिमेदारी तय की है।
कुल मिलाकर सदस्य्ता अभियान को लेकर बीजेपी प्रदेशभर के कार्यशाला आयोजित कर न सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर रही है, बल्कि सूबे में एक नया रेक्रोड बनाने की तरफ भी बढ़ रही है।