MP: शिक्षक दिवस पर सदस्यता अभियान, 50 से ज्यादा टीचर्स BJP में शामिल

मध्य प्रदेश में 50 से अधिक शिक्षकों ने भाजपा की सदस्यता ली। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान के दौरान वीडी शर्मा ने सभी को मेम्बरशिप दिलाई।
सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी शिक्षकों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि, लोग हमसे अधिक शिक्षकों की बात पर भरोसा करते हैं। नौजवानों को दिशा देने का काम शिक्षक करेंगे। 2047 में नई पीढ़ी भारत का नेतृत्व करेगी। अकेले नेतागिरी नेतृत्व नहीं है। हर विधा में नेतृत्व की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जातीय जनगणना पर विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जींस हैं। इसलिए डिवाइड एंड रूल की बात करते हैं। वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि जातीय जनगणना समाज के लिए होनी चाहिए, न की पॉलिटिकल लाभ के लिए। समाज में कैसे भेद पैदा किया जाए, कांग्रेस इसी प्रकार के मुद्दे उठाती है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में 50 से अधिक शिक्षकों ने भाजपा की सदस्यता ली। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान के दौरान वीडी शर्मा ने सभी को मेम्बरशिप दिलाई।