Indore: MLA मधु वर्मा को आया हार्ट अटैक, इलाज जारी

इंदौर की राऊ विधानसभा से BJP विधायक मधु वर्मा को हार्ट अटैक आया है, जहां हार्ट अटैक के चलते विधायक मधु वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
राऊ विधानसभा से विधायक मधु वर्मा को उस वक्त हार्ट अटैक आया जिस समय वे घर पर मौजूद थे। वहीं अटैक आते ही वर्मा को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
72 वर्षीय विधायक मधु वर्मा ने सुबह घर पर नाश्ता करने के बाद दवाई ली, जहां दवाई लेते हुए वर्मा बेहोश हो गए। वहीं इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल से जाया गया। फिलहाल, वर्मा का आईसीयू में इलाज जारी है। विधायक मधु वर्मा के अस्वस्थ होने की जानकारी लगते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला और कलेक्टर आशीष सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां सभी ने वर्मा का हाल जानने के साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।



