एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: अलीराजपुर में मनचलो ने की छेड़खानी, गरबा देखकर लौट रहे दंपत्ति के साथ मारपीट

अलीराजपुर में अपने पति के साथ गरबा देखकर घर लौट रही महिला के साथ कुछ मनचलो ने छेड़खानी की और विरोध करने पर दंपत्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। वही दंपत्ति ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

गरबा देखकर लौट रहे दंपति की महिला के साथ कुछ मनचलो ने की छेड़खानी, वही घटना को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना तब की बताई जा रही है जब दंपत्ति गरबा देखकर घर लौट रहे थे। वही घटना का विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की है। वही घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। वही दंपत्ति ने अपनी शिकायत में 7 मुस्लिम युवको के होने की जानकारी पुलिस को दी है।

वही पुलिस ने सात आरोपियो में से पांच के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button