MP: महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल, मोहन सरकार ने किया गजब का प्रयोग

MP का हिल स्टेशन पचमढ़ी अब महिलाओं की अदम्य शक्ति और नेतृत्व का नया प्रतीक बन गया है। पचमढ़ी में पर्यटन निगम का होटल ‘एमपीटी अमलतास’ प्रदेश का पहला होटल बन है, जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाएं ही करेंगी। इसमें प्रबंधक से लेकर शेफ और सुरक्षा गार्ड तक सभी भूमिकाएं महिलाओं के हाथों में हैं ।देखिए ये खास रिपोर्ट
पचमढ़ी में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की पहली पिंक होटल अमलतास अब महिलाओं ने संभालना शुरू कर दिया है। यहां मैनेजर से लेकर ड्राइवर, कुक और माली तक सभी महिलाएं हैं। एमपी टूरिज्म बोर्ड का यह नवाचार महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। सीएम ने कहा, ‘हमारा देश महिला प्रधान संस्कृति का वाहक है। यह कदम उसी परंपरा का विस्तार है।
अमलतास पिंक होटल में 22 महिलाओं का स्टाफ है। इसका सारा प्रबंधन महिलाएं ही देखेंगी, कोई भी पुरुष स्टाफ नहीं होगा। कलेक्टर सोनिया मीना ने बताया कि ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने और वुमन टूरिस्ट खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें, साथ ही महिला सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ाने का यह प्रयास है।
पिंक होटल में रुकने के लिए दो तरीके के 4 एसी डीलक्स और 14 एसी रूम उपलब्ध हैं। एसी डीलक्स के लिए 4990 रुपए और एसी रूम के लिए 4490 रुपए के साथ 12 प्रतिशत GST भी देना पड़ेगा। इस चार्ज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल रहेगा।