MP में पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता, CM मोहन यादव ने किया अभियान का शुभारंभ
मध्यप्रदेश में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव की ओर से अभियान का शुभारंभ करते हुए जागरुकता का संदेश दिया गया है.
मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है। हिन्दुस्तान पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित समत्व भवन में पल्स पोलियो अभियान का राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इनमें जुड़वा बहनें अर्निका और अनाया राय, कनिष्का, नियति, अर्थ और समर्थ को दवा पिलाई। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य संदीप यादव, डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधिगण अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलेगा यह अभियान 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।