Indore: BJP विधायक के बर्थडे पर मनेगा जन्मदिन सेवा पखवाड़ा, MLA गोलू शुक्ला बताएंगे कैसे मनाए जन्मदिन

इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक राकेश गोलू शुक्ला का जन्मदिन तीन फरवरी को मनाया जाएगा, जिसके लिए जन्मदिवस पखवाड़ा शुरू किया गया, जिसके तहत गरीब बस्तियों और युवाओं को नशे से मुक्त करने सहित प्रचार प्रसार पर खर्च होने वाली राशि से 21 कन्याओं का विवाह आयोजित किया जाएगा।
इंदौर से क्षेत्र क्रमांक तीन के बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला अपने जन्मदिन पर फालतू पैसे की बर्बादी की बजाय अनूठी मिसाल पेश कर रहे है। पोस्टर बैनर से तोबा कर विधायक गोलू शुक्ला ने जन्मदिवस पखवाड़े की शुरुआत राजवाड़ा स्थित लोकमाता अहिल्या देवी प्रतिमा से की है। गोलू शुक्ला और बीजेपी के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने माँ अहिल्या का दूध अभिषेक किया।
दोनों नेताओं ने राजवाड़ा प्रांगण के बगीचे की सफाई भी की है। जन्मदिवस पखवाड़े के बारे में विधायक शुक्ला का कहना है कि समर्थकों में जन्मदिवस को लेकर खासा उत्साह रहता है, जिसे देखते हुए लगाए जाने फ्लेक्स बैनर के खर्च की राशि को इकट्ठा कर विधानसभा क्षेत्र की निर्धन वर्ग की 21 का बालिकाओं विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा साथ ही क्षेत्र की गरीब बस्तियों के उन्मूलन कार्यक्रम के अलावा युवाओं को नशे के प्रकोप से दूर करने के प्रयास किए जाएंगे, और कई धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह जारी रहेगा।
कुल मिलाकर विधायक गोलू शुक्ला का जन्मदिन मानाने का ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है , तीन नंबर विधानसभा में पूरे सप्ताह धार्मिक आयोजन और सेवा कार्य किए जाएंगे।