Ujjain: शिवनवरात्रि पर्व का पांचवां दिन, छबिना स्वरुप में सजे महाकाल

उज्जैन बाबा महाकाल के दरबार में इन दिनों महाशिवरात्रि पर्व के चलते विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे है। पांचवें दिन भगवान महाकाल का छबिना स्वरुप में श्रुंगार में किया गया।
देश में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से उज्जैन का महाकाल ज्योतिर्लिंग एकमात्र ऐसा है जहां शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।इन पूरे नो दिनों में बाबा महाकाल का अलग अलग स्वरूपों में श्रुंगार कर विवाह की रस्में पूरी की जाती है।इसी के चलते आज शिव नवरात्रि पर्व के पांचवें दिन अपराह्न में संध्या काल पूजन के बाद बाबा महाकाल को चंदन का उबटन लगाकर जलाधारी में हल्दी अर्पित की गई तत्पश्चात पंचामृत अभिषेक कर नवीन वस्त्र धारण करा कर छबिना स्वरूप में सजाया गया।
कुल मिलाकर महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर महाकाल दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है, महाकाल दरबार में महाकाल बाबा की शादी की सभी रस्मे धूमधाम से मनाई जा रही है। बाबा महाकाल के छबिना स्वरूप में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पूरे साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं।