एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: महाकाल की नगरी में सेना का सम्मान, तिरंगा यात्रा में दिखा CM का अलग अंदाज

उज्जैन में तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला, सीएम  मोहन यादव तिरंगा लेकर घोड़े पर सवार होकर निकले , इस दौरान उन्होंने सेना का सम्मान किया साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। 

महाकाल की नगरी उज्जैन में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव अनोखे अंदाज में नजर आए. तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री घोड़े पर सवार होकर तिरंगा फहराते नजर आए. शुक्रवार को आयोजित यात्रा शहीद पार्क से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में शुरू हुई. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शहीद पार्क पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी उसके बाद मंच से उद्बोधन कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.

शहर के टावर चौक पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घोड़े पर सवार हुए. यहां उन्होंने घोड़े पर सवार होकर तिरंगा फहराया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान भाषण में कहा कि सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए. ये नया भारत है, आतंकी चाहते थे हिन्दू-मुस्लिम में हिंसा हो लेकिन हमारे देश ने ऐसा होने नहीं दिया.

भारतीय सेना को सम्मान एवं भारत सरकार को धन्यवाद के लिए तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से प्रारंभ टावर, ब्रिज होते हुए चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट से होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए हुई फव्वारा चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा रैली समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में पुलिस बैंड, स्काउट गाइड का बैंड, बोहरा समाज का बैंड, एक बड़ा ध्वज के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी तिरंगा रैली में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, राज्यसभा सांसद, वाल्मीकि धाम आश्रम के संत उमेश नाथ महाराज व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button