Indore: विधानसभा-1 को मिली विकास की सौगात, वार्ड-11 में हुए बड़े काम

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के मामले में नंबर वन बनने की तरफ आगे बढ़ रही है, जहां विधानसभा एक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आकाश विजयवर्गीय ने विकास कार्यों की सौगात दी है।
विधानसभा एक के वार्ड क्रमांक 11 भागीरथपुरा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, BJP नेता आकाश विजयवर्गीय, पार्षद कमल वाघेला, अशोक चौहान चांदू और चंदन सिंह बेस ने विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान बच्चों के लिए लगाए गए झूले और व्यायाम संसाधनों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव झूला झूलते और व्यायाम करते नजर आए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड क्रमांक 11 भागीरथपुरा के रहवासियों को विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि, आगे भी लगातार विधानसभा एक में विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के मामले में नंबर वन बनने की तरफ आगे बढ़ रही है, जहां विधानसभा एक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आकाश विजयवर्गीय ने विकास कार्यों की सौगात दी है।