Indore: तिरंगा यात्रा को लेकर BJP की बैठक, इंदौर में बनेगा रिकॉर्ड

तिरंगा यात्रा को लेकर इंदौर बीजेपी कार्यालय में जिले के बैठक आहूत की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा को लेकर अहम् दिशा-निर्देश दिए. साथ ही 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की बात कही। देखिये ये खास रिपोर्ट
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा 10 से 14 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकालेगी. इनको लेकर पार्टी ने प्रदेश और जिला स्तर पर टीम बना दी है. इंदौर में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण की बैठक हुई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जीतू जिराती और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने मजबूत संगठन, सशक्त राष्ट्र और देशभक्ति का मन्त्र देते हुए कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा फहराने का सन्देश दिया।
जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा हर घर तिरंगा फहराए, 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकलेगी और 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा लग जाये इसकी चिंता कार्यकर्ता करे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तिरंगे का सम्मान बढ़ा है।
कुल मिलाकर बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को अपने घरों, बूथों और मंडलों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए निर्देश दिए गए. इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि रावलिया, निवर्तमान अध्यक्ष चिंटू वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल सिंह चौधरी, सुभाष चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।