MP: गुना को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी सौगातें, अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट का लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले को बड़ी सौगात दी है। सिंधिया ने जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि यह क्रिटिकल केयर यूनिट गुना वासियों के लिए जीवन रेखा साबित होगी।
गुना में स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला चिकित्सालय में लगभग 16.86 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना रेलवे स्टेशन और सकटपुर क्षेत्र के लिए लगभग 15.41 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी लोकार्पण किया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, यह यूनिट पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे गुना और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कुल मिलाकर गुना में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।



