MP: इंदौर के आशापुरा में भव्य गोवर्धन पूजा, CM मोहन यादव करेंगे गोशाला का लोकार्पण

गोवर्धन पूजा पर इंदौर के आशापुरा में इस बार आस्था और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहां 100 टन गोबर से 25 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत तैयार किया जा रहा है। 9 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद पहुंचकर गोवर्धन पर्वत और गोमाता का पूजन करेंगे। खास बात यह है कि करीब 26 हेक्टेयर में विकसित हो रही आशापुरा गोशाला का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा।
इंदौर के आशापुरा में गोवर्धन पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार यहां 100 टन गोबर से 25 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत तैयार किया जा रहा है। 9 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोवर्धन पर्वत और गोमाता का पूजन करेंगे। इसके साथ ही गोशाला का लोकार्पण कर पूरे परिसर का भ्रमण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में गोवंश को चारा खिलाने और 56 भोग अर्पित करने का आयोजन भी शामिल है। पूजन के बाद मुख्यमंत्री मंच से उद्बोधन देंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आशापुरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
करीब 26 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित हो रही यह गोशाला प्रदेश की सबसे बड़ी गोशालाओं में से एक होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक, गोशाला का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल यहां करीब 600 गोवंश मौजूद हैं। भविष्य में यहां 10 हजार गोमाताओं के रहने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। गोशाला को केवल गोवंश के आश्रय स्थल तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि आने वाले समय में यहां रिसर्च सेंटर, गोवंश के उपचार और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
कुल मिलाकर 10 हजार गोमाताओं की क्षमता वाली आशापुरा गोशाला का लोकार्पण गोसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब 9 नवंबर को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन पर सभी की नजरें रहेंगी।



