एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दिग्विजय सिंह ने की जयवर्धन सिंह की ‘ताजपोशी‘, पिता ने बेटे के सिर पर सजाया साफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, वीडियो में राजा साहब आदिवासियों के साथ नाचते-गाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा सीन आया, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को नया रंग दे दिया..दिग्विजय सिंह ने अपने सिर से साफा उतारा और सीधे अपने विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के सिर पर सजा दिया, अब इसे पिता का प्यार कहें या फिर सियासत में विरासत का संदेश…कहने वाले कह रहे है दिग्विजय ने अपने बेटे की ताजपोशी कर दी है!

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हैं… यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में वे आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते दिखाई दिए… इसी दौरान उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह भी उनके साथ थिरकने लगे….लेकिन तभी दिग्विजय सिंह ने अपने सिर पर बंधा साफा उतारा और बेटे जयवर्धन सिंह के सिर पर रख दिया… बस फिर क्या था, कैमरे में कैद यह पल अब सियासी चर्चा का विषय बन गया!

आपको बता दे कि  दिग्विजय सिंह पर पहले से ही आरोप लगते रहे हैं कि वे बेटे जयवर्धन के राजनीतिक भविष्य को संवारने के लिए पसीना बहा रहे हैं. अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासी व्यंग्य भी खूब हो रहा है… कोई इसे पिता का आशीर्वाद बता रहा है, तो कोई इसे राजनीतिक विरासत की झलक…कहने वाले कह रहे है राजकुमार को सिंहासन मिले न मिले, राजा साहब ने तो साफे से ताजपोशी कर ही दी! फिलहाल, एक साफे ने कांग्रेस की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button