एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM हाउस में दीपावली मिलन समारोह, CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली का उत्सव खास अंदाज में मनाया गया३ मौका था प्रदेशभर के पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के रामराज्य, भगवान श्रीकृष्ण के काल और सम्राट विक्रमादित्य के स्वर्णिम युग का जिक्र करते हुए कहा कि सुनहरे दौर का असली अर्थ सिर्फ उत्सव और बधाइयां नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई देना है।

मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह के दौरान उत्सव और आत्मीयता का माहौल नजर आया। प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मध्यप्रदेश के विकास और भविष्य की दिशा पर भी अपनी बात रखी। सीएम ने कहा महाकाल महालोक से उज्जैन की तस्वीर बदली है , उज्जैन में धार्मिक पर्यटन से आर्थिक गतिविधियां बढ़ी , – ओंकारेश्वर कॉरिडोर का कायाकल्प  हो रहा , ओरछा में रामराजा सरकार के मंदिर का कायाकल्प होगा , धार्मिक स्थलों को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है .

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में हो रहे कामों का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज स्थापित किए गए हैं। सांदीपनि विद्यालयों के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में काम हो रहा है।

कुल मिलाकर दीपावली मिलन समारोह के जरिए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने के साथ ही प्रदेश के विकास का रोडमैप भी सामने रखा। मुख्यमंत्री का संदेश साफ था कि मध्यप्रदेश का स्वर्णिम दौर केवल दावों और उत्सवों से नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और पर्यटन के क्षेत्र में जमीन पर दिखाई देने वाले बदलावों से तय होगा। ब्यूरो रिपोर्ट एमपी न्यूज़ भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button