MP: PM नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुनी साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड प्रसारित हुआ है, जहां इस एपिसोड का सीधा प्रसारण सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में देखा है, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ मन की बात सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, पूरे देश को सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है.
इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 132 वां एपिसोड सुना है. इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजा वित्त विकास निगम अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक मधु वर्मा, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर और मनोज पटेल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, गैर राजनैतिक विषयों को लाकर पूरे देश को एकजुटता के माध्यम से सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 132वां एपिसोड प्रसारित हुआ है, जहां इस एपिसोड का सीधा प्रसारण सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में देखा है.



