Indore: लौट आया राजा रघुवंशी?, हत्या के बाद घर में गूंजी किलकारी

राजा रघुवंशी लौट आया है, जिस वक्त मृत्यु हुई , उसी समय राजा का जन्म हुआ है , इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के सालभर बाद परिवार में एक नवजात बेटे के जन्म से खुशियां वापस आ गई हैं, और परिवार वाले कह रहे है। हमारा राजा लौट आया है।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था , जिस घर में पिछले कई महीनों से मातम पसरा था आज वहीं खुशियों की किलकारी गूंज रही है। घर में गूंजी एक किलकारी ने कुछ देर के लिए गम को पीछे छोड़ दिया। परिवार के लोग भावुक होकर कह रहे हैं- हमारा राजा वापस लौट आया।
रविवार को रघुवंशी परिवार में एक बेटे का जन्म हुआ है, जिससे घर में फिर से रौनक लौट आई। नवजात को परिवार के सदस्य “राजा” नाम से ही पुकार रहे हैं। यह खुशखबरी राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आई है।
राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि उनके परिवार में फिर से खुशियां लौट आई हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन राजा उन्हें छोड़कर गया था, वह ग्यारस का दिन और दोपहर का समय था। आज भी ग्यारस है और दोपहर में ही यह बच्चा जन्मा है, मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है।
राजा की तेहरवीं के दौरान कामाख्या मंदिर के पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि परिवार में ही राजा दोबारा जन्म लेगा। राजा के भाई विपिन रघुवंशी बताते हैं कि हम नौ भाई हैं लेकिन यह सुख सचिन के घर आया। हमें लगता है कि पुजारी की बात सच हो गई है। विपिन ने बताया कि सचिन की पत्नी पहले भी राजा को अपने बेटे की तरह मानती थीं, और अब उनके घर जन्मा बेटा, मानो उसी रिश्ते को फिर से जीवित कर गया है।
यह कहानी सिर्फ एक जन्म की नहीं , बल्कि विश्वास, भावनाओं और उम्मीद की है, जहां दर्द के बीच भी जिंदगी मुस्कुराने का रास्ता ढूंढ लेती है। एक ओर हत्या का दर्द और दूसरी ओर जन्म की खुशी। राजा रघुवंशी के घर गम के अँधेरे के बीच उम्मीद की नई रौशनी आई है।



