Ujjain: महाकाल की शरण में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन

अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की रिलीज से पहले अभिनेता अक्षय कुमार , अपनी सास डिंपल कपाड़िया और टाइगर श्रॉफ के साथ महाकाल की शरण में आए. इस दौरान महाकाल का ध्यान लगाया और नंदी महाराज के कानों में मनोकामना की भी कही है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मैं लगातार बॉलीवुड हस्तियां पहुंच रही है। इसी कड़ी में बुधवार को फिल्म स्टार अक्षय कुमार अपनी सास डिंपल कपाड़िया ओर एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बाबा का आशीर्वाद के दरबार में पहुंचे. तीनों ने बाबा का आशीर्वाद लिया।
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने बाबा महाकाल के चौखट पर सबसे पहले माथा टेका। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर पूजन अर्चन किया। इसके बाद तीनों अभिनेताओं ने कुछ देर के लिए नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। नंदी जी के कान से तीनों अभिनेताओं ने अपनी मुराद बाबा महाकाल तक पहुंचाई। ऐसी मान्यता है कि नंदी जी के कान में अपनी मुराद बताने पर जल्दी पूरी हो जाती है। दर्शन पश्चात बाद अक्षय ने कहा उन्होंने बाबा महाकाल से परिवार ओर देश के लिए कामना की है. देश हमेशा अव्वल रहे ओर आगे बढ़ता रहे।
अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जो 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ में भी नज़र आएंगे। बता दें कि, अक्षय फिल्म ओएमजी-2 की शूटिंग करने भी महाकाल आए थे।



