एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: बंगाल में CM मोहन यादव का भौकाल, बोले- ममता अब दीदी नहीं, ‘अप्पी’ हो गई!

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव का भौकाल देखने को मिला ,  बंगाल के बांकुरा जिले की धरती से गरजे सीएम मोहन यादव ने ममता बनर्जी पर तीखे प्रहार करते हुए उन्हें ‘दीदी’ नहीं बल्कि ‘अप्पी’ तक कह डाला…इतना ही नहीं, उन्होंने बंगाल चुनाव को धर्म युद्ध करार देते हुए बीजेपी की जीत का बड़ा दावा भी कर दिया. सीएम के बयानों ने हलचल मचा दी है। 

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में आयोजित चुनावी सभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आक्रामक अंदाज देखने को मिला….उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा…मोहन यादव ने कहा कि… ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं रहीं… बल्कि ‘अप्पी’ बन गई हैं…उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को सौंपने पर तुली हुई है…

सीएम मोहन यादव ने चुनावी माहौल को धर्म युद्ध बताते हुए कहा कि…“ये सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि एक धर्म युद्ध है… और इस माहौल में श्रीराम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है…उन्होंने दावा किया कि दुनिया की कोई ताकत बीजेपी को बंगाल में सत्ता में आने से नहीं रोक सकती… इतना ही नहीं उन्होंने जनता के उत्साह को देखकर कहा…आपके चेहरे का नूर बता रहा है कि बीजेपी जीतने वाली है…

मोहन यादव के इस बयान के बाद बंगाल की सियासत में नया राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है…क्योकि मोहन के आक्रामक अंदाज से बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ता जोश में है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button