Indore: नगर निगम के बजट सत्र में बवाल, पार्षद रूबिना खान का वंदे मातरम से इंकार

इंदौर में नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया, जब ‘वंदे मातरम’ को लेकर सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते यह हंगामा सियासी बयानबाजी में बदल गया, जहां पार्षद रूबिना इकबाल खान ने साफ तौर पर वंदे मातरम गाने से इंकार करते हुए कहा कि, प्यार से बोलोगे तो करेंगे, वरना दादा गिरी तो हम किसी के बाप की नहीं सुनते, इतना ही नहीं, रूबिना इकबाल खान ने अबकी बार कांग्रेस से भी किनारा करते हुए कहा कि, मैं निर्दलिय पार्षद हूं.
इंदौर नगर निगम का बजट सत्र उस वक्त हंगामे की भेंट चढ गया, जब वंदे मातरम पर पक्ष और विपक्ष के बीच शब्द बाण चलने लगे, वहीं पार्षद रूबिना इकबाल खान ने वंदे मातरम गाने से साफ इंकार कर दिया. साथ ही उन्होंने इसे लेकर बीजेपी पार्षदों के साथ तीखी बहस करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई है.
मीडिया से बातचीत करते हुए पार्षद रूबिना इकबाल खान ने कहा कि, प्यार से बोलोगे तो करेंगे, वरना दादा गिरी तो हम किसी के बाप की नहीं सुनते, इतना ही नहीं, रूबिना इकबाल खान ने अबकी बार कांग्रेस से भी किनारा करते हुए कहा कि, मैं निर्दलिय पार्षद हूं.
बहरहाल, अब इस बहस का इंदौर की सियासत पर कितना असर दिखता है. ये आने वाला वक्त बताएगा.



