एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: कांग्रेस पार्षद का वंदे मातरम से इंकार, CM बोले- कांग्रेसियों को डूब मरना चाहिए

इंदौर में कांग्रेस पार्षद की ओर से वंदे मारतम गाने पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद अब प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए जमकर निशाना साधा है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसे कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति बताते हुए कहा कि, कांग्रेस के लोगों को वंदे मातरम गाने में आपत्ति है, ऐसे कांग्रेसियों को डूब मरना चाहिए.

सीहोर के आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है. कांग्रेस के लोगों को वंदे मातरम गाने में आपत्ति है, ऐसे कांग्रेसियों को डूब मरना चाहिए.

बहरहाल, सीएम डॉ. मोहन यादव की ओर से साधे गए निशाने पर कांग्रेस किस तरह से पलटवार करती है. ये आने वाला वक्त बताएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button