एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: इंदौर में बिल्डर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, मांगी करोड़ो की फिरौती

इंदौर के बिल्डर को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है…फोन करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और करोड़ों की फिरौती मांगते हुए बिल्डर के बेटे को गोली मारने की धमकी दी…इस कॉल के बाद हड़कंप मच गया है, वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लॉरेंस गैंग के गुर्गों की तलाश शुरू शुरू कर दी है। 

इंदौर के रेसकोर्स रोड स्थित एक बड़े बिल्डर के ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया… जब मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आया…कॉल रिसीव करने वाली महिला स्टाफ को फोन करने वाले ने कहा…“विवेक दम्मानी को बोल देना… 5 करोड़ रुपए दे दे… नहीं तो उसके बेटे को कहीं भी गोली मरवा दूंगा… जिससे पूरे ऑफिस में डर का माहौल बन गया…आरोपी ने खुद को “हैरी बॉक्सर” बताया और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया। 

इतना ही नहीं आरोपी ने यह भी कहा कि उसके पास बिल्डर और उनके बेटे की हर समय की लोकेशन मौजूद है, और अगर पुलिस के पास गए तो अंजाम और भी खतरनाक होगा…इस धमकी में चेतन सिंह पंवार और कुंवर सिंह भूरिया का नाम भी सामने आया है…

हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है…एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में क्राइम ब्रांच में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है… व्यवसायी को सुरक्षा मुहैया कराई गई है… और कॉल की जांच की जा रही है…

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है… लेकिन सवाल ये है कि आखिर इंदौर जैसे शांत शहर में गैंगस्टर के नाम पर एक के बाद एक इस तरह की धमकियां क्या संगठित अपराध की आहट हैं या फिर कोई शातिर ठगी का मामला…फिलहाल सच क्या है… ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button