एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

मध्य प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है…सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी कर दी है। खास बात ये है कि इस फैसले से ना सिर्फ वर्तमान कर्मचारियों को फायदा मिलेगा बल्कि रिटायर्ड कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी गई है।

मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं…  जिसके बाद DA 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। सरकार के आदेश के मुताबिक, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से दिया जाएगा, यानी उन्हें एरियर भी मिलेगा।

जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर का भुगतान सरकार ने छह समान किस्तों में करने का फैसला किया है। यह राशि मई से लेकर अक्टूबर 2026 तक हर महीने कर्मचारियों के खाते में आएगी। वहीं, जो कर्मचारी या अधिकारी इस अवधि में रिटायर हो चुके हैं… उन्हें एरियर की पूरी राशि एकमुश्त भुगतान के रूप में दी जाएगी। यह फैसला रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

इसके अलावा, राज्य सरकार पहले ही सातवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों का DA 3 प्रतिशत बढ़ा चुकी है, जिसके बाद उनका कुल DA 58 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ा हुआ भत्ता भी अप्रैल के वेतन से लागू किया गया है। कुल मिलाकर महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button