MP: इंदौर में एक बार फिर नवाचार, “नो कार डे” पर अधिकारियों ने की साइकिल सवारी

इंदौर में नो कार डे मनाया जा रहा है, पर्यावरण संरक्षण और वाहन प्रदूषण को कम करने के संदेश के साथ शहर में लोगों से निजी कारों का इस्तेमाल नहीं करने कि अपील की गई है. खास बात ये रही कि, इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए हैं. कलेक्टर शिवम वर्मा जहां टू-व्हीलर से अपने ऑफिस आए, तो वहीं पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह साइकिल चलाकर अधिकारियों के साथ कार्यालय आए हैं.
इंदौर में 22 सितंबर को नो कार डे मनाया जा रहा है, पर्यावरण संरक्षण और शहर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से लोगों से एक दिन के लिए निजी कारों का इस्तेमाल कम करने कि अपील की गई है. इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक ने कार की जगह वैकल्पिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल किया. इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा अपने गार्ड के साथ टू-व्हीलर पर ऑफिस आए तो वहीं पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह साइकिल पर सवार होकर अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय आए हैं.
अधिकारियों ने लोगों से अपील कि है की छोटी दूरी के लिए कार के बजाय साइकिल, दोपहिया या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. अधिकारियों का कहना है कि, नो कार डे सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं बल्कि लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन अपनाने के लिए जागरूक करने की कोशिश है.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो 22 सितंबर को दुनिया के कई हिस्सों में कार-फ्री डे के तौर पर मनाया जाता है, जिसका मकसद निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम कर पैदल चलने, साइकिल और सार्वजनिक परिवहन जैसे विकल्पों को बढ़ावा देना है.



