एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: साडा में उद्योगों का मेगा प्लान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बनाया निवेश का एक्शन प्लान

ग्वालियर-चंबल में उद्योगों की नई तस्वीर और साडा में बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट की आहट सुनाई दे रही है! केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी यानी साडा क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सिंधिया ने अधिकारियों और MPIDC की टीम के साथ मौके का जायजा लिया और प्रस्तावित जोन के मैप के जरिए प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली।

ग्वालियर में उद्योगों की जमीन और साडा में निवेश का बड़ा प्लान! जी हाँ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी यानी साडा में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और MPIDC की टीम के साथ सिंधिया ने प्रस्तावित क्षेत्र का जायजा लिया और मैप के जरिए पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी ली। योजना के मुताबिक यहां देश का पहला और एशिया के बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में से एक विकसित किया जाना है।

दिल्ली और मुंबई में हुए रोड शो के बाद 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिलने की जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी। सिंधिया के मुताबिक मंगलुरु में अंतिम रोड शो पूरा होने के बाद चयनित कंपनियों को जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सिंधिया की मौजूदगी में निवेशक कंपनियों के प्रमुखों के साथ भूमि पूजन की तैयारी है।  प्रोजेक्ट के पूरी तरह शुरू होने पर 15 से 18 हजार प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने का अनुमान है। वहीं परिवहन, सुरक्षा, कैटरिंग, लॉजिस्टिक्स और स्थानीय कारोबार से जुड़े करीब 80 से 90 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार की संभावना जताई गई है।

कुल मिलाकर रोड शो से मिले निवेश प्रस्तावों से लेकर जमीन आवंटन की तैयारी तक, प्रोजेक्ट को लेकर गतिविधियां तेज हैं। दावा है कि परियोजना के आकार लेने के बाद इसका असर सिर्फ उद्योगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजगार से लेकर स्थानीय कारोबार और सेवाओं तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button