MP: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले CM मोहन यादव- महिलाओं के लिए क्रांतिकारी है नारी शक्ति वंदन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम मोहन यादव ने इस कानून को महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह निर्णय लोकतंत्र को और मजबूत करेगा और देश की आधी आबादी को सीधा लाभ देगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल एक राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम से देश की आधी आबादी को राजनीति में भागीदारी का बड़ा अवसर मिलेगा।सीएम ने कहा कि यह उनकी पार्टी की प्रतिबद्धता रही है और वे इसे खुले मन से स्वीकार करते हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस केवल महिला आरक्षण की बात करती है, लेकिन जब इसे लागू करने की बात आती है तो उनकी नीयत सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष हमेशा मुद्दों में मीन-मेख निकालता है, जिससे उसका जनाधार लगातार कम हो रहा है।
तो साफ है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जहां सरकार इसे ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बता रही है, वहीं इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है।



