एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: बाबा बागेश्वर का बड़ा ऐलान!, नवरात्रि में निकलेगी रथ यात्रा

बाबा बागेश्वर ने बड़ा ऐलान करते हुए नवरात्रि में पांच दिवसीय रथ यात्रा निकालने कि घोषणा की है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बागेश्वर बाबा यह यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होकर पांच दिन में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ से होकर गुजरने वाली इस यात्रा में साधु-संतों के शामिल होने की बात कही गई है।

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख और चर्चित महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए नवरात्रि में 11 तारीख से 5 दिन के लिए रथ यात्रा निकालेंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार, बाबा बागेश्वर की ये रथ यात्रा 5 दिन में 500 किलोमीटर तक चलेगी। ये यात्रा 5 जिलों पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ से निकलेगी।

भारत तो हिंदू राष्ट्र घोषित करने की वकालत करते रहते हैं। अब वह इसके लिए 5 दिनों में 500 किलोमीटर की रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस रथ यात्रा में सैकड़ो साधु-संत शामिल होंगे। ये यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होगी और 5 दिन तक चलेगी। बागेश्वर बाबा यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की ये रथ यात्रा छतरपुर के गढ़ा से पन्ना जिला के अजयगढ, फिर पन्ना, अमानगंज, पवई सागर, दमोह, हटा फिर टीकमगढ़ होते हुए गढ़ा तक निकलेगी।

बता दें कि, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने इससे पहले भी कई यात्राएं निकाली हैं। नवंबर 2024 में उन्होंने हिंदू जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 160 किलोमीटर लंबी ये पदयात्रा 21 से 29 नवंबर तक चली थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button