एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: किसानों को सस्ती बिजली देगी सरकार, CM मोहन यादव ने कि ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है, अब खेती होगी और सस्ती और बिजली भी मिलेगी कम दाम में। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी को लेकर मंत्रालय में एक अहम बैठक भी हुई, जहां ऊर्जा विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है। इस दौरान प्रदेश में चल रही ऊर्जा योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि, किसानों को सस्ती और सुलभ बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अधिकारियों को समर्पित होकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को सीधा फायदा मिल सके।

बैठक में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी खास जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को सोलर पंप और ग्रीन एनर्जी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही इन योजनाओं से जुड़ने वाले किसानों को हर संभव सहयोग देने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति को लेकर भी समीक्षा की और इसे तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

सरकार का मानना है कि सस्ती बिजली और सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल से न सिर्फ किसानों की लागत कम होगी…बल्कि उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। यही वजह है कि अब ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से सुधार और विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button