MP: अंग-बंग-कलिंग में BJP का परचम, CM मोहन यादव का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों पर बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत को राष्ट्रवादी विजय बताया है। सीएम ने साफ शब्दों में कहा— अंग-बंग-कलिंग, सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बंगाल के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की जीत पर खुशी जताई। सीएम ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।
सीएम ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता जब निर्ममता करेगी, तो उसकी कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी। तमाम कठिन परिस्थितियों हिंसा, अव्यवस्था और दबाव के बावजूद जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भरोसा दिखाया और भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, तो चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी अपने चरम पर है ,और बीजेपी नेता कार्यकर्ता पूरे जोश में है।



