एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: सीहोर से मिली सड़क की सौगात, ‘शिव-मोहन’ कि जोड़ी ने लगाई सौगातों की झड़ी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले को शिव-मोहन की जोड़ी ने बड़ी सौगात दी है, यहां प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV का शुभारंभ किया है. साथ ही पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 261 करोड़ से अधिक की लागत से 384 किलोमीटर लंबी 168 नई सड़कों को मंजूरी दी है.

रविवार का दिन सीहोर जिले के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV का शुभारंभ किया है. इस अवसर पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को विकास की अनेक सौगातें मिली हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में विकास का महायज्ञ चल रहा है.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के सीहोर जिले को शिव-मोहन की जोड़ी ने बड़ी सौगात दी है, यहां प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV का शुभारंभ किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button