एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में भीषण गर्मी का कहर, 43 डिग्री के पार तापमान

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर में तापमान लगातार 43 डिग्री के पार बना हुआ है और हालात ऐसे हैं कि दिन में निकलना दूभर हो गया है, मौसम विभाग ने इंदौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इंदौर में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है…तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।  हालत यह है कि दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं…और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर में लगातार दूसरे दिन तापमान 43 -44 डिग्री के पार दर्ज किया गया है…जिससे लोगों में बेचैनी साफ देखी जा रही है।

दिनभर की तपिश का असर रात में भी कम नहीं हो रहा रात 9 बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं…जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है…और लू का असर और ज्यादा तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  जिला अस्पताल, सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों मेंकुल 14 हीट स्ट्रोक क्लिनिक बनाए गए हैं…ताकि लू से प्रभावित मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।

ऐसे मौसम में बुजुर्ग, बच्चे, खिलाड़ी और धूप में काम करने वाले श्रमिक सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।  हीट स्ट्रोक के लक्षणों में पसीना न आना,गर्म और सूखी त्वचा, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी,बेहोशी और थकान शामिल है। ऐसे में जरूरी है कि आप सावधानी बरतें धूप से बचें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button