एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, VIP काफिलों पर लगाया ब्रेक, PM मोदी की अपील का असर

देश में ईंधन बचाने की मुहिम को अब नया आयाम मिलता दिख रहा है…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब राज्यों में साफ नजर आने लगा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने काफिले को छोटा कर दिया है…Z+ सुरक्षा होने के बावजूद उन्होंने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या 13 से घटाकर सिर्फ 8 कर दी है… इतना ही नहीं सरकार ने वीआईपी कल्चर पर भी सख्ती दिखाते हुए वाहन रैलियों पर रोक लगा दी है। 

पीएम मोदी की ईंधन बचाओं अपील के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने VIP काफिलों पर ब्रेक लगा दिया है। सीएम ने अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव करते हुए काफिले को छोटा करने का निर्णय लिया है। पहले जहां मुख्यमंत्री के काफिले में 13 वाहन शामिल होते थे अब इस संख्या को घटाकर सिर्फ 8 कर दिया गया है। नए नियमों के तहत काफिले से वार्नर, काउंटर असॉल्ट व्हीकल और पार्टी कार को हटा दिया गया है…अब काफिले में केवल आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे  जिनमें पायलट, मीडिया, एस्कॉर्ट और एंबुलेंस शामिल हैं…

यह नई व्यवस्था मुख्यमंत्री के स्थानीय भ्रमण के दौरान लागू की जाएगी , सरकार ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी, यानी वीआईपी कल्चर को खत्म करने की दिशा में यह एक बड़ा और सख्त कदम माना जा रहा है…मुख्यमंत्री ने सिर्फ खुद तक ही यह बदलाव सीमित नहीं रखा बल्कि सभी मंत्रियों को भी कम से कम वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।  इसके साथ ही निगम और मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी बिना वाहन रैली के कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील अब जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह कदम न सिर्फ ईंधन बचत की दिशा में बड़ा संदेश है…बल्कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने की ओर भी एक मजबूत पहल माना जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button