MP पर राहुल गांधी का सीधा फोकस, फिर मध्यप्रदेश आकर परखेंगे संगठन की जमीनी हकीकत

मध्य प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव में अभी करीब ढाई साल का वक्त बाकी हो लेकिन कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है…कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी जून महीने में प्रदेश के दो बड़े संभाग—उज्जैन और रीवा का दौरा कर सकते हैं…इस दौरे की खास बात ये होगी कि राहुल गांधी खुद संगठन की जमीनी हकीकत परखेंगे और सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे…
मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब संगठन को लेकर पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है…सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी जून में उज्जैन और रीवा संभाग का दौरा कर सकते हैं जहां वे संगठन सृजन अभियान के तहत हुए कामों की समीक्षा करेंगे…राहुल गांधी इस दौरान पदाधिकारियों की सक्रियता का फीडबैक लेंगे और जिलाध्यक्षों से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों को परखेंगे।
बताया जा रहा है कि, राहुल किसी भी स्तर के पदाधिकारी से सीधे सवाल-जवाब कर सकते हैं। इतना ही नहीं वे मौके पर ही किसी बूथ या वार्ड सदस्य को फोन लगाकर संगठन की सच्चाई भी जान सकते हैं…इससे पहले भी राहुल गांधी मध्य प्रदेश में सक्रिय रहे हैं वे पचमढ़ी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकों में शामिल हो चुके हैं…राहुल गांधी के दौरे को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है.
दरअसल, कांग्रेस ने 3 जून को भोपाल के रविंद्र भवन से संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का काम चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं… कुल मिलाकर चुनाव भले दूर हों लेकिन कांग्रेस ने अभी से जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है.



