एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: सिंहस्थ-2028 को लेकर CM मोहन यादव सख्त, बोले- काम में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को लेकर तैयारियां अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी हैं और खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैदान में उतरकर हर काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सीएम ने रामघाट पहुंचकर चौड़ीकरण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अफसरों को साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए…

उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार रात आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह रामघाट के लिए रवाना हुए। हरसिद्धि पाल के पास चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को उन्होंने खुद मौके पर उतरकर देखा अधिकारियों को बुलाकर सख्त निर्देश दिए। काम तेज़ भी हो और क्वालिटी में कोई समझौता न हो। रामघाट पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शिप्रा परिक्रमा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया…

सिंहस्थ में सबसे ज्यादा भीड़ रामघाट पर ही होगी इसलिए सीएम मोहन यादव ने कहा हर व्यवस्था मजबूत और व्यवस्थित होनी चाहिए। सीएम ने उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी को निर्देश दिए कि, दत्त अखाड़ा सहित अन्य प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाई जाए। इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी…मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा कि सिंहस्थ के लिए किए जा रहे विकास कार्यों का फायदा सिर्फ आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि उज्जैन शहर को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा , उन्होंने कहा- शहरवासी खुद अपने मकान तोड़कर इस महापर्व के लिए सहयोग कर रहे हैं यह अपने आप में एक मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे होमगार्ड के बाढ़ बचाव प्रशिक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा… कुल मिलाकर सिंहस्थ को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार पूरी ताकत झोंक चुकी है और खुद मुख्यमंत्री मैदान में उतरकर हर छोटी-बड़ी तैयारी पर नजर रख रहे हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button