एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दिग्विजय सिंह-उषा ठाकुर, आमने-सामने, सनातन पर हुई सियासी बहस

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और बीजेपी की फायरब्रांड विधायक उषा ठाकुर सनातन धर्म को लेकर आमने-सामने आ गए…दोनों नेताओं के बीच हुई यह दिलचस्प बहस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है…जहां एक तरफ तीखे राजनीतिक तंज नजर आए… तो वहीं दूसरी तरफ रिश्तों की मिठास भी दिखी। आखिर क्यों इस वायरल वीडियो ने नई बहस छेड़ दी.  

मध्यप्रदेश की राजनीति में उस वक्त चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और बीजेपी विधायक उषा ठाकुर आमने-सामने आ गए। सनातन धर्म को लेकर शुरू हुई बहस ने सबको चौंका दिया।  उषा के सामने दिग्विजय सिंह ने घोषणा करते हुए कहा  कि मैं घोर सनातनी हूँ… मेरे कहने पर तुमने सनातन धर्म को स्वीकार किया… पहले तुम सिर्फ हिन्दू-हिन्दू धर्म करती थीं…

बात यहीं नहीं रुकी दिग्विजय सिंह ने उषा ठाकुर के कंधे पर हाथ रखते हुए सवाल किया तूने नर्मदा परिक्रमा की है क्या?”लेकिन उषा ठाकुर भी पीछे नहीं रहीं…उन्होंने पलटवार करते हुए कहा  आप व्यक्तिगत रूप से सनातनी हैं… लेकिन सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते…

सनातन के मुद्दे पर सियासी बहस और नेताओं के बीच दिखती निजी केमिस्ट्री ने जहां राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button