एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में सियासी हलचल, मंत्रियों से CM मोहन यादव ने लिया रिपोर्ट कार्ड

मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सत्ता और संगठन दोनों ही एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले अपने मंत्रियों की परफॉर्मेंस का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना शुरू कर दिया है… और इसी कड़ी में 20 मंत्रियों को सीएम हाउस तलब कर वन-टू-वन चर्चा की गई।

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले सियासी हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीएम हाउस में 20 मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक की है। इस बैठक में मंत्रियों के कामकाज, संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में खासतौर पर उन विधानसभा सीटों पर फोकस किया गया, जहां बीजेपी को पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था। मंत्रियों से उनकी विधानसभा, गृह जिले और प्रभार वाले जिलों की जमीनी हकीकत पर फीडबैक लिया गया।

सत्ता और संगठन के इस बड़े मंथन में बूथ मैनेजमेंट, निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति, चुनावी वादों की प्रगति और विभागीय कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही कमजोर बूथों, विपक्ष की सक्रियता और विकास कार्यों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।  प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ किया कि, फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई है, और फोकस केवल परफॉर्मेंस और संगठनात्मक मजबूती पर है।

तो साफ है, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच फिलहाल सरकार का पूरा फोकस परफॉर्मेंस और चुनावी तैयारी पर है… लेकिन सवाल ये भी है कि क्या इस समीक्षा के बाद कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे… ये आने वाला समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button