एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में गहराया जलसंकट, MLA महेंद्र हार्डिया ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा

इंदौर में भीषण जलसंकट अब सियासी रंग लेता जा रहा है… हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ताधारी बीजेपी के नेता भी अपनी ही सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं। पानी को लेकर मचे हाहाकार के बीच विधायक महेंद्र हार्डिया ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब ये मुद्दा बीजेपी के भीतर ही असंतोष की वजह बनता दिख रहा है।

इंदौर शहर इन दिनों पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है… कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मूसाखेड़ी, मयूर नगर , विराट नगर , सहित कई क्षेत्रों में हालात बदतर हैं… कहीं टंकियां खाली हैं तो कहीं पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही। जलसंकट से परेशान जनता विधायक महेंद्र हार्डिया के घर जा पहुंची और गुस्साए रहवासी जवाब मांग रहे हैं… और प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहे हैं।

इस बीच बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपनी ही सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में ही हार्डिया का गुस्सा फूट पड़ा,  उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जताई और बीच कार्यक्रम से उठकर चले गए। महेंद्र बाबा ने कहा कि  जलसंकट निगम की अव्यवस्था का नतीजा है। मूसाखेड़ी में पानी की भारी किल्लत है… जबकि मयूर नगर में टूटी टंकी और अधूरी सप्लाई ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

वहीं बीजेपी नेता महेश जोशी ने भी स्वीकार किया कि सिस्टम की खामियों के कारण हालात और बिगड़े हैं। यानी अब पानी का मुद्दा सिर्फ विपक्ष का आरोप नहीं, बल्कि बीजेपी के भीतर भी चिंता और असंतोष का कारण बन गया है।

कुल मिलाकर इंदौर जैसे बड़े शहर में पानी का संकट अब सिर्फ सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि सियासी संकट बनता जा रहा है… जब सत्ता पक्ष के नेता ही अपनी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने लगें, तो ये संकेत साफ है कि हालात बेहद गंभीर हैं… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button