एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया और हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात, बंद कमरे में हुई लंबी चर्चा

BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक अहम मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. शिवपुरी में बंद कमरे में हुई इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. खासकर तब, जब प्रदेश में लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियां लंबित हैं, क्या इस मुलाकात में संगठन से लेकर सत्ता तक के बड़े फैसलों की पटकथा लिखी गई?

शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में हुई इस अहम मुलाकात ने मध्यप्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बंद कमरे में लंबी चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए, इस पर रणनीति बनाई गई। 

इसके साथ ही जनता के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी मंथन हुआ, लेकिन इस मुलाकात के राजनीतिक मायने इसलिए भी ज्यादा अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि प्रदेश में लंबे समय से कई महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियां लंबित हैं, ऐसे में यह बैठक आने वाले समय में बड़े फैसलों का संकेत मानी जा रही है.

सिंधिया और खंडेलवाल की यह मुलाकात महज संगठनात्मक चर्चा थी, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है इसी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button